Wed, 25 Nov 2026
ताज़ा खबर
माउंट कार्मेल पब्लिक स्कूल की मान्यता पर उठे सवाल: न फायर सेफ्टी, न खेल का मैदान, फिर कैसे मेहरबान हुआ शिक्षा विभाग? • बिरसा मुंडा के जयकारों से गूंजा नटेरन, निकली भव्य रैली; जनजातीय गौरव दिवस पर दिखा उत्साह • वन भूमि पर कब्जे की कोशिश नाकाम, जंगल की जमीन जोतते पकड़ा ट्रैक्टर; वन विभाग ने किया जब्त • वायरल वीडियो के आरोपों को किसानों ने किया खारिज, जबरन सामग्री देने से इंकार • गुरु आर्जव वाणी 14 नवंबर 2026 | बड़ौत वैराग्य, अहिंसा और आत्मकल्याण का मार्ग प्रशस्त करती है जैन श्रमण संस्कृति : आचार्य श्री आर्जवसागर जी • सांगली में 15 नवंबर को होगा भव्य पिंच्छी परिवर्तन, कलश वितरण एवं रथोत्सव समारोह सांगली। • शमशाबाद में विस्फोटक पदार्थों का अवैध भंडारण! 16 किलो गंधक-पोटाश के साथ दो आरोपी गिरफ्तार • समाजसेवी अजय वर्मा ने गरीब परिवारों की दीपावली का उजाला बढ़ाया • कोलुआ के पास ब्राउन शुगर की खेप के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 4.44 लाख का माल जब्त • संदिग्ध मौत • गुना: जमीन विवाद में भतीजे ने चाचा की बेरहमी से हत्या • माउंट कार्मेल पब्लिक स्कूल की मान्यता पर उठे सवाल: न फायर सेफ्टी, न खेल का मैदान, फिर कैसे मेहरबान हुआ शिक्षा विभाग? • बिरसा मुंडा के जयकारों से गूंजा नटेरन, निकली भव्य रैली; जनजातीय गौरव दिवस पर दिखा उत्साह • वन भूमि पर कब्जे की कोशिश नाकाम, जंगल की जमीन जोतते पकड़ा ट्रैक्टर; वन विभाग ने किया जब्त • वायरल वीडियो के आरोपों को किसानों ने किया खारिज, जबरन सामग्री देने से इंकार • गुरु आर्जव वाणी 14 नवंबर 2026 | बड़ौत वैराग्य, अहिंसा और आत्मकल्याण का मार्ग प्रशस्त करती है जैन श्रमण संस्कृति : आचार्य श्री आर्जवसागर जी • सांगली में 15 नवंबर को होगा भव्य पिंच्छी परिवर्तन, कलश वितरण एवं रथोत्सव समारोह सांगली। • शमशाबाद में विस्फोटक पदार्थों का अवैध भंडारण! 16 किलो गंधक-पोटाश के साथ दो आरोपी गिरफ्तार • समाजसेवी अजय वर्मा ने गरीब परिवारों की दीपावली का उजाला बढ़ाया • कोलुआ के पास ब्राउन शुगर की खेप के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 4.44 लाख का माल जब्त • संदिग्ध मौत • गुना: जमीन विवाद में भतीजे ने चाचा की बेरहमी से हत्या
02:02 AM
State News AI
Raise a Local Complaint
Public Voice • Report Issues
मध्यप्रदेश

मिलावट से मुक्ति अभियान: इलाहाबाद रोड के ढाबों पर खाद्य सुरक्षा की जांच

मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत की गयी जांच

February 11, 2026 10:45 PM 1 min read 36 views
मिलावट से मुक्ति अभियान: इलाहाबाद रोड के ढाबों पर खाद्य सुरक्षा की जांच
1/4
मिलावट से मुक्ति अभियान: इलाहाबाद रोड के ढाबों पर खाद्य सुरक्षा की जांच
मिलावट से मुक्ति अभियान: इलाहाबाद रोड के ढाबों पर खाद्य सुरक्षा की जांच
मिलावट से मुक्ति अभियान: इलाहाबाद रोड के ढाबों पर खाद्य सुरक्षा की जांच

चाकघाट, इलाहाबाद रोड: मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत कलेक्टर प्रतिभा पाल के निर्देश पर एसडीएम त्योंथर पी एस त्रिपाठी के नेतृत्व में एक व्यापक जांच अभियान चलाया गया। संभागीय उड़न दस्ता प्रभारी अमरीश दुबे और खाद्य सुरक्षा अधिकारी साबिर अली ने इस अभियान में मुख्य भूमिका निभाई।

जांच की शुरुआत चाकघाट स्थित अन्नपूर्णा ढाबा से की गई, जहां गंदगी में खाद्य पदार्थों का संग्रह और विक्रय हो रहा था। ढाबे से दाल और चावल के नमूने लिए गए।

इसके बाद चंदई स्थित संगम ढाबा की जांच की गई, जहां खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के तहत कोई लाइसेंस नहीं पाया गया। संचालक शिवलखन यादव द्वारा खुले में खाद्य पदार्थों को तैयार करके रखा जा रहा था, और किचन में अत्यधिक गंदगी पाई गई। इनके खिलाफ खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की जा रही है।

जांच के दौरान मिश्रा ढाबा गंगतीरा की भी जांच की गई। यहां से पनीर और खड़े धनिया के नमूने शंका के आधार पर जांच हेतु लिए गए। उल्लेखनीय है कि पूर्व में महाकुंभ के दौरान मिश्रा ढाबा से लिए गए दही के नमूने अवमानक पाए गए थे, जो अभी न्यायालय में विचाराधीन है।

इसी क्रम में चाकघाट बघेड़ी स्थित लल्लू मिष्ठान भंडार से भी शंका के आधार पर पनीर और दूध के नमूने जांच हेतु लिए गए हैं।

यह अभियान जनता को मिलावटी खाद्य पदार्थों से सुरक्षित रखने और खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया गया है।

Reactions
Comments 0

Please log in to join the conversation and post a comment.

Ad

Sponsored

Bhopal / वार्ड के अलर्ट पाएँ WhatsApp पर जुड़ें

पत्रकार सत्यापन

Enter Reporter ID or Mobile Number to verify accreditation with State News AI
📱 ऐप डाउनलोड करें