अशोकनगर। कोतवाली पुलिस ने धारदार तलवार लेकर घूम रहे युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ तीन स्थाई वारंट और एक गिरफ्तारी वारंट भी लंबित मिले।

पुलिस के अनुसार 16 नवंबर को गुना रोड स्थित महेंद्र ट्रैक्टर शोरूम के सामने से आरोपी देवेश उर्फ सरदार (28) निवासी यादव कॉलोनी को तलवार सहित पकड़ा गया।

जांच में पता चला कि आरोपी के खिलाफ पहले से तीन स्थाई वारंट और एक गिरफ्तारी वारंट लंबित थे। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह कार्रवाई एसपी राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में टीआई रवि प्रताप सिंह चौहान की टीम ने की। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।