अशोकनगर। शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय अशोकनगर में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की 151वीं जयंती जनजातीय गौरव दिवस के पावन अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री व मुंगावली विधायक श्री बृजेंद्र सिंह यादव सम्मिलित हुए। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर विधायक श्री यादव ने भगवान बिरसा मुंडा जी के जीवन, संघर्ष एवं आदिवासी समाज के उत्थान के लिए किए गए कार्यों को याद करते हुए कहा कि बिरसा मुंडा ने जल, जंगल, जमीन की रक्षा के लिए अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ अलख जगाई। उनके आदर्श आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
कार्यक्रम में जनजातीय समाज के वरिष्ठजन, जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
Continue With Google